
जमशेदपुर: जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित चंदूका मिनरल्स के मालिक संगम अग्रवाल ने अपने ही कंपनी के गार्ड प्रमोद पंडित को बेरहमी से मारकर घायल कर दिया था. इधर आदित्यपुर पुलिस ने दबाओ पड़ते ही कंपनी के जीएम ने प्रमोद को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया था. इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर संगम अग्रवाल की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस की नजर में वह फरार चल रहा है. वहीं इस मामले को लेकर संगम अग्रवाल की ओर से एक प्रेस वार्ता बुलाई गई है. हालांकि, संगम अग्रवाल इस प्रेस कांफ्रेंस में उपस्थित रहेंगे या नही इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रेस वार्ता रखने से पहले संगम अग्रवाल खुद कंपनी पहुंचे और सभी कर्मचारियों को इकट्ठा कर प्रेस वार्ता में मुंह ना खोलने की धमकी दी. उन्होंने कर्मचारियों को धमकाया कि अगर किसी ने मुंह खोला तो वो तो जेल जायेंगे ही इसके अलावा वो कर्मचारी को भी काम से निकाल देंगे. अब देखना ये है कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी संगम अग्रवाल को पुलिस गिरफ्तार करती है या नही. इधर कंपनी प्रबंधन लगातार पीड़ित पर मामले को खत्म करने का दबाव बना रहा है. बता दे कि शनिवार की रात चंदुका मिनरल्स के मालिक संगम अग्रवाल अपनी कंपनी पहुंचे थे. वहां मौजूद गार्ड प्रमोद पंडित ने उन्हे नहीं पहचाना. इसी से खफा होकर संगम अग्रवाल ने अपने चालक के साथ मिलकर प्रमोद को बंधक बनाया और अपने नए साइट पर ले जाकर प्रमोद की बेरहमी से पिटाई कर दी. बाद में उसका इलाज स्वास्थ्य केंद्र में करवाकर उसे छोड़ दिया.






