
जमशेदपुरः कोल्हान में मौसम का उतार चढ़ाव जारी है. सुबह से ही धूप छांव की स्थिति बनी हुई है. इस दौरान मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि राज्य में चार सितंबर तक रूक-रूक कर बारिश होती रहेंगी. बारिश के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. इस दौरान लोंगो को उमस से भी थोड़ी राहत मिलेगी. वहीं रविवार को शहर के कुछ इलाकों में तीन एमएम बारिश हुई. वहीं आज भी जमशेदपुर समेत आस-पास के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार है. जानें अगले सात दिन का पूर्वानुमान तापमान.
तिथि — अधिकतम — न्यूनतम
30 अगस्त — 32 — 26
31 अगस्त — 32 — 25
1 सितंबर — 33 — 26
2 सितंबर — 33 — 26
3 सितंबर — 34 — 26
4 सितंबर — 33 — 26





