
Saraikela : जिला की आरआईटी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इच्छापुर लाइन टोला से चार जुआरियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने उनके पास से चार मोटरसाइकिल, 3 हजार 50 रुपए नगद और ताश बरामद किया है. गिरफ्तार जुआरियों का नाम राजू पाल, साहिल लोहार, सुमित कर और करण कर बताया जाता है.
इस संबंध में जानकारी देते हुए एएसआई अविनाश कुमार ने बताया कि आरआईटी थाना पुलिस को इच्छापुर लाइन टोला के समीप जुआ खेलने की सूचना लगातार मिल रही थी, जिसके सत्यापन के लिए टीम के साथ छापेमारी करते हुए चारों को गिरफ्तार किया गया है.


















