आदित्यपुर: सरायकेला जिले के आरआईटी थाना अंतर्गत मिरुडीह-लखनडीह गांव में बीती रात ग्रामीणों ने दो युवकों को एक युवती के साथ रंगरेलियां मानते धर दबोचा और जमकर पिटाई के बाद बंधक बना लिया. हालांकि ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को इस प्रकरण से दूर रखा और इसका फैसला ग्राम सभा में करने की बात कही है. इधर मंगलवार को महापंचायत बुलाया गया. जिसमें पकड़े गए युवकों और युवती पक्ष के ग्राम प्रधान मानकी- मुंडा को बुलाया गया है. पुलिस मामले में पूरी सतर्कता बरत रही है. (नीचे भी पढ़े)
पकड़े गए दोनों युवकों में एक का नाम दोराईबुरु हांसदा है जो चांडिल के चाकुलिया गांव का रहनेवाला है. वह युवक शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं. जबकि दूसरा युवक चिलगू का रहनेवाला है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह आजसू नेता का रिश्तेदार है. हालांकि उसका नाम क्या है यह स्पष्ट नहीं हो सका है. समाचार लिखे जाने तक पंचायत में फैसला नहीं हो सका है. बताया जाता है कि युवती भी विवाहित है. पुलिस इस मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद ही आगे की कार्रवाई करने की बात कर रही है.



