
आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत शर्मा बस्ती के रहने वाले नीतीश कुमार को अपने दोस्त से उधार का पैसा मांगना महंगा पड़ गया है. जहां एक युवक नीतीश के दोस्त अमर कुमार ने उधार के पैसे मांगने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया. उधर घायल अवस्था में नीतीश कुमार आदित्यपुर थाना पहुंचा और अपने दोस्त के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. इस संबंध में घायल नीतीश कुमार ने बताया कि वह आचार फैक्ट्री में लोडिंग अनलोडिंग काम करता है. जहां उसी के बस्ती के रहने वाले अमर सिंह ने 3000 हजार रुपए उधार लिए थे. जब नीतीश कुमार अपने उधार के पैसे मांगने गया तो उसके साथी ने पत्थर से मार घायल कर दिया. जिससे नीतीश के आंख में काफी चोट लगी है. फिलहाल नीतीश कुमार ने अमर कुमार के खिलाफ आदित्यपुर थाना में मामला दर्ज करा दिया है.












