जमशेदपुर / आदित्यपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी न्यू टाटा लाइन निवासी सचिन कुमार ने आदित्यपुर में धोखाधड़ी का शिकायत दर्ज कराया है. इस संबंध में उन्होंने थाना प्रभारी को बताया है कि आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सतवनी जमालपुर में ईंट से भरी ट्रक लेकर चालक फरार हो गया. उस ट्रक में करीब एक लाख 50 हजार का ईंट भरा था, जिसकी उन्होंने पहले ही पेमेंट कर दी थी. उन्होंने बताया की ट्रक संख्या डब्ल्यूबी 37ई3005 में ड्राइवर उमेश कुमार यादव के द्वारा बिना माल उतारे ही गाड़ी लेकर फरार हो गया. फोन करने पर भी उससे संपर्क नहीं हो रहा है. उन्होंने थाना प्रभारी से निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही करने की मांग की है.








