
जमशेदपुर : चुनावी सरगर्मी के बीच मजदूरों का बुरा हाल है. जहां गम्हरिया स्थित फ्यूजन कंपनी के मजदूरों ने आज जियाडा के क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया. वैसे आज इन्हें जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक द्वारा वार्ता के लिए बुलाया गया था, लेकिन क्षेत्रीय निदेशक आज नहीं पहुंची. जिससे मजदूरों में नाराजगी देखी जा रही है. आपको बता दें कि विगत 2014 से ही कंपनी प्रबंधन और मजदूरों के बीच विवाद जारी है. बताया जाता है कि फ्यूजन कंपनी प्रबंधन ने कंपनी को किसी दूसरे व्यक्ति के हाथों बेच दिया. मजदूरों का कहना है कि बगैर सेटलमेंट के ही दूसरी कंपनी टेकओवर कर रही है. ऐसे में ना तो उन्हें बकाया वेतन का भुगतान किया जा रहा है और ना ही पीएफ ईएसआईसी का. ऐसे में मजदूर आक्रोशित है और वह लगातार जियाडा के समक्ष अपनी आवाज को रख रहे हैं. लेकिन जियाडा की तरफ से अब तक इस दिशा में कोई पहल नहीं की जा रही है. जिससे मजदूर आक्रोशित हैं.



