आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत मांझी टोला रोड नंबर 15 से एक नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है. इसे लेकर नाबालिग सोनाली गोप (17) के पिता दिनेश गोप ने पड़ोस के रहने वाले आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. उन्होंने आशंका जताई है कि उनकी पुत्री को मांझी टोला के रहने वाले युवक बिट्टू दास ने बहला फुसलाकर भगाया है. उनकी बेटी उस युवक के बहकावे में आकर 29 जुलाई की सुबह लगभग 5.30 बजे घर से बिना बताए किसी को निकल गयी और चौथे दिन भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. (नीचे भी पढ़ें)
अनहोनी की आशंका जताते हुए पिता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी गोद ली गयी है, जिसे बहुत छोटे में ही हम लोगों ने गोद लिया था. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है.



