
आदित्यपुर : सरायकेला जिले के आदित्यपुर स्थित मां राधिका स्वयं सहायता समूह पर पीडीएस के लाभुकों को हर महीने अनाज नहीं देने का आरोप लगा है. इधर समूह की संचालिका ने खुद पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए समय पर अनाज उपलब्ध नहीं होने के कारण ऐसी स्थिति उतपन्न होने की बात कही है. संचालिका काजल देवी ने बताया कि लाभुकों के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष एवं राज्य सरकार की ओर से अनाज उपलब्ध कराया जाता है, लेकिन कभी-कभी किसी एक कोष से मद प्राप्त नहीं होने के कारण ऐसी स्थिति बनती है. उन्होंने बताया कि जिस महीने लाभुको का अनाज रुकता है, उसे अगले महीने पूरा कर दिया जाता है. वहीं अनाज लेने पहुंचे लाभुकों ने भी संचालिका की बातों का समर्थन करते हुए हर महीने राशन मिलने की बात कही. साथ ही यह भी बताया कि जब किसी महीना राशन नहीं मिलता है उसे अगले महीने उपलब्ध करा दिया जाता है. गौरतलब है कि आदित्यपुर के कुछ राजनीतिक दल के नेताओं ने स्वयं सहायता समूह की संचालिका पर लाभुकों के लिए आबंटित अनाज हर महीने नहीं देने का आरोप लगाते हुए जिले के उपायुक्त से इसकी शिकायत की थी. जिसो समूह की संचालिका ने सिरे से खारिज किया है. वैसे यह जांच का विषय है.





