
जमशेदपुर : ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस, जमशेदपुर के अध्यक्ष अफसर इमाम ने रविवार को अपने साथी सदस्यों के साथ राज्य के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता से मिलकर उनको पुष्प गुच्छ एवं मोमेंटो भेंट किया. साथ ही पूरी टीम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बन्ना गुप्ता द्वारा लिये गये एक फैसले के लिए धन्यवाद दिया, जिसमे झारखंड सरकार द्वारा किसी भी व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत होने पर उस व्यक्ति के परिजनों को तत्काल एक लाख रुपये का मुआवजा दिये जाने की घोषणा की गयी है. इस दौरान मुख्य रूप से प्रभात बाखला, सत्येंद्र सहाय, निशात खातून, जावेद जमाल, विवेक मिंज, संजय पॉल, कुलकांत कौशल, मो सरफ़राज़ अहमद, मो शाहनवाज़, औरंगज़ेब इमाम, ज़ीशान बेग समेत अन्य लोग उपस्थित थे.





