
सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर नगम के डिप्टी मेयर गुस्से में नजर आए. वैसे उनके गुस्से का कारण वार्ड 16 में असमाजिक तत्तों द्वारा टैंकर से पानी की आपूर्ति करने पहुंचे निगम के चालक को पिटाई किए जाने का है. एक ओर कोरना वायरस पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है, तो दूसरी तरफ गर्मी के सितम के बीच पानी को लेकर हहाकार जारी है. जहां कोरोना संकट के बीच पानी के लिए लोग सोशल डिस्टेंसिंग को भूल सड़क पर उतरते देखे जा रहे हैं.
वैसे सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर निगम क्षेत्र के लिए यह कोई पहला अवसर नहीं है, कि लोग पानी के लिए सड़क पर उतरते देखे जा रहे हैं. कमोवेश यही हाल हर साल रहता है. वैसे यह विवाद नगर निगम और पेयजल विभाग के बीच सालों से चला आ रहा है. पेयजल विभाग का कहना है, कि नगर निगम ईलाके के लोगों से कर वसूलकर खुद रख लेती है, लेकिन विभाग को एक रूपए भी नहीं देता.
ऐसे में विभाग के लिए मेंटेनेंस करना मुश्किल हो चला है.वहीं निगम के डिप्टी मेयर का दावा है, कि उनके द्वारा टैंकर से जलापूर्ति कराया जा रहा है, लेकिन शरारती तत्वों द्वारा टैंकर चालक के साथ हाथापाई की जा रही है. वैसे उन्होंने वैसे लोगों को चिन्हित कर एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है. फिलहाल निगम क्षेत्र में पानी को लेकर हहाकार जारी है.






