
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला के खरसांवा थाना अंतर्गत पतपत गांव में एक महिला और एक पुरुष का शव पेड़ पर झूलता पाया गया. वहीं घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जाता है कि दोनों रिश्ते में देवर भाभी थे. मृतक रवींद्र सरदार एवं मृतका सुकूर मणि सरदार दोनों शादीशुदा है, तथा दोनों के बच्चे भी है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही खरसावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वैसे इस घटना को प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि पारिवारिक सूत्रों की अगर मानें तो उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है. वैसे अब तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है.
एमजीएम अस्पताल में हंगामा होते रह रहा परेशान है लोग
कोरोना संकट के बीच एमजीएम अस्पताल में अव्यवस्था का माहौल कम होने का नाम नहीं ले रहा. ताजा मामला एक यहां मरीज के परिजनों द्वारा हंगामा करने और अस्पताल के नर्स के साथ मारपीट करने का है. वैसे मामाला दो दिन पुराना है. जहां बिच्छू के डंक से घायल सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छायानगर की रहनेवाली विमला डे को परिजनों ने ईलाज के लिए लाया था. बताया जाता है, कि महिला का अबतक ट्रीटमेंट शुरू नहीं किया गया है, जिससे परेशान महिला के परिजनों ने अस्पताल में जमकर बवाल काटा. इस दौरान परिजनों ने अस्पताल में रखे फर्नीचरों को भी उलट दिया. साथ ही ऑन ड्यूटी नर्स के साथ मारपीट भी की. उधर हंगामे के बाद अस्पताल के कर्मचारी हरकत में आए, लेकिन तबतक महिला की मौत हो चुकी थी. हालांकि महिला के परिजनों के आक्रोश को देखते हुए इसकी आधिकारिक पुष्टी अस्पताल प्रशासन द्वार नहीं की गई है. वहीं आक्रोशित परिजनों को समझाने में अस्पताल में मौजूद सुरक्षाकर्मी जुटे हुए हैं.




