आदित्यपुर: सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत राम मड़ैया बस्ती न्यू पुलिया के समीप मानवता के साथ साथ मां की ममता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला प्रकाश में आया है, जहां मृत अवस्था में एक नवजात का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बगैर पुलिस को सूचित किए शव को दफना दिया. वह नवजात कोल लेकर इलाके में तरह तरह की बातें हो रही है. सूत्रों की माने तो बीती रात आरआईटी क्षेत्र से एक लड़का- लड़की को स्थानीय लोगों ने भागकर आते देखा था. आशंका जताई जा रही है कि उक्त नवजात उन्ही का है, मगर इसपर किसी के पास कोई ठोस और पुख्ता प्रमाण नहीं है.














