सरायकेला: सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना पुलिस ने बीते मंगलवार को सालडीह बस्ती में ट्यूशन से घर लौट रहे छात्र- छात्राओं के साथ मारपीट और छेड़खानी मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.गिरफ्त में आए युवक का नाम अभिजित बिस्वाल उर्फ ईलु है.(नीचे भी पढ़े)
आरोपी की उम्र 21 वर्ष बताई गई है और वह सालडीह बस्ती मांझी टोला चांदनी चौक में किराए के मकान में रह रहा था. पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले की गहन जांच जारी है. छापामारी दल में आदित्यपुर थाना प्रभारी बिनोद तिर्की, अनुसंधानकर्ता पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार सिंह और सशस्त्र बल शामिल थे.











