
जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में ब्राउन सुगर का कारोबार करने वाले पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के रहने वाले सौयदुल रहमान उर्फ बाबू अली उर्फ बंगाली अली को गिरफ्तार किया है. उसके पास से पुलिस ने 352 पुड़िया ब्राउन सुगर, जिसका वजन 29.81 ग्राम है, को बरामद कियका है. इसके अलावा दो छोटे प्लास्टिक में भुरा रंग का पाउडर, जिसका वजन 5.74 ग्राम है को बरामद किया गया है. इसके अलावा पाउडर को तोलने वाला मशीन, एक मिक्सर मशीन, चार बंद प्लास्टिक का पाउच, एक इनोवा कार, दो मोबाइल बरामद किया है. रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि आदित्यपुर के शिवा नर्सिंग होम के पास ब्राउन सुगर का खरीद बिक्री किया जा रहा है. उक्त सूचना का आदित्यपुर पुलिस ने छापामारी की. आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार, अवर निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार टुडू, सहायक अवर निरीक्षक रास बिहारी यादव, सहायक अवर निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, आरक्षी जितेन्द्र चौहान, श्रवण कुमार सिंह, अशोक यादव एवं मोहन भेंगरा के साथ मिलकर छापामारी की. थाना में उपलब्ध डीडी किट एवं आईएसआई तौलने वाले मशीन के साथ शिया नर्सिंग होम आदित्यपुर के लिए प्रस्थान किया. शिवा नर्सिग होम के पास जैसे ही पुलिस टीम पहुंची तो देखा कि एक सफेद रंग इनोवा गाड़ी, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच05एन 8411 के समीप कुछ लोग खड़े हैं, जो पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगे. साथ गए पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के सहयोग से भाग रहे एक लड़के को पकड़ा. पकड़ाये व्यक्ति से भागने का कारण पूछने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया. पकड़ाये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के रहने वाले सौयदुल रहमान उर्फ बाबू अली उर्फ बंगाली अली बताया. उसकी तलाशी ली गयी तो पहने पैन्ट के दाहिने पॉकेट से दो मोबाइल तथा सफेद कागज में मोड़ा हुआ छोटा छोटा 83 पुडिया बरामद हुआ तथा बांये पॉकेट से 40 हजार रुपये नगद बरामद किया गया. पकड़ाये व्यक्ति के समक्ष उक्त इनोवा गाड़ी का विधिवत तलाशी लेने पर बीच वाले सीट पर एक सफेद रंग का छोटा डिब्बा जिस पर त्रिशुल अंकित है उसके अन्दर एक छोटा प्लास्टिक का जार में जिसके उपर ब्लू रंग ढक्कन लगा हुआ जिसके अन्दर दो छोटा प्लास्टिक के पैकेट में भूरा रंग का पाउडर जिसके विषय में पूछने पर पकड़ाये व्यक्ति के द्वारा बताया गया कि यह भी ब्राउन शुगर का पाउडर है. एक ब्राउन सुगर को तौलने वाला मशीन जिसके ढक्कन पर लाल रंग से इगल अंकित है तथा मशीन में स्कीन के नीचे पीसीएस, यूनिऑफ, मोड, टेरे अंकित है. चार बंद पैकेट जिसपर ब्राउन सुगर का पाउडर डालने वाले छोटा छोटा प्लास्टिक का पैकेट जिसके उपर प्लास्टिक के पैकेट में जिपर मिला. शेष बचे 352 पुड़िया का वजन कुल कागज सहित 29.81 ग्राम तथा दो छोटा प्लास्टिक के अन्दर रखा भूरा रंग के पाउडर का वजन प्लास्टिक सहित 5.74 ग्राम हुआ. कुल 35 ग्राम ब्राउन सुगर जब्त किया गया है.
















