आदित्यपुर : कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत मेन रोड पर गुरुवार शाम उस समय एक बड़ा हादसा टल गया जब एक ट्रक अचानक असंतुलित होकर मेन रोड के डिवाइडर पर चढ़ गया. ट्रक आगे से आ रही कुमार दीपक बस को साइड से रगड़ते हुए रुका. बस नरसिंह इस्पात कंपनी के स्टाफ से भरी हुई थी और गनीमत रही कि किसी को भी चोट नहीं आई. घटना के बाद बीच सड़क अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, जिससे आवागमन बाधित हो गया. (नीचे भी पढ़ें)
सूचना पाकर कांड्रा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को वहां से निकलवाकर बस सवारों को रवाना किया. ट्रक को डिवाइडर से बाहर निकालकर आवागमन सुचारू कराया गया. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जबकि मामले की जांच की जा रही है.











