आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत बास्को नगर के चरण सिंह गागराई के घर बीती रात चोरों ने दो मोबाईल, सोने-चांदी के आभूषण और 9 हजार नगदी सहित लाखों की चोरी कर ली है. इस संबंध में पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. बताया जाता है कि घर पर परिवार के लोग नहीं थे. इसी दौरान चोरों ने चोरी की इस घटना को अंजाम दिया. पुलिस को इसकी सूचना देने के बाद पुलिस मामले की जांच करने के लिए पहुंची है. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है. बता दें कि बीते एक पखवाड़े के भीतर अलग-अलग क्षेत्रों में हुए चोरी की घटनाओं से लोग दहशत में हैं. थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए विशेष टीम गठित की गई है, जो अलग- अलग इलाकों में सिविल ड्रेस में घूम रहे हैं. हर संदिग्धों की तलाशी ली जा रही है. जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा. उन्होंने रात्रि गश्ती तेज करने की भी बात कही है.




