आदित्यपुर: सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार की शाम कारखानों की छुट्टी होने के वक्त एक अजीबोगरीब घटना प्रकाश में आया. जहां उत्कल ऑटोमोबाइल के सामने महिला मजदूरों के बीच बीच सड़क पर झोटा- झोटी खूब हुई जिसे देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. मिली जानकारी के अनुसार शाम 6 बजे के आसपास किसी कारखाने में ठेका मजदूर के तौर पर काम करने वाली महिलाओं के दो गुटों के बीच आपस में विवाद के कारण पहले फब्तियों का दौर चला उसके बाद झोटम- झोट्टी शुरू हो गई. बीच सड़क पर मचे इस संग्राम को देखने राहगीरों की भीड़ जुट गई हालांकि भीड़ झुकता देख सभी महिलाएं मौके से चलती बनी.






