
जमशेदपुर / नई दिल्ली : कॉमेडी किंग कपिल शर्मा देश भर के हर घर का जाना माना नाम है, अब उनका मजबूत नाता जमशेदपुर से भी जुड़ गया है। जमशेदपुर के लोकप्रिय युवा लेखक अजिताभ बोस ने कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की पहली बॉयोग्राफी लिखने का गौरव प्राप्त किया है। अजिताभ बोस के द्वारा लिखी गयी कपिल शर्मा की पहली बायोग्राफी “द कपिल शर्मा स्टोरी” इस हफ्ते जारी होते ही ट्विटर पर टॉप ट्रेंड्स में शामिल हो गयी। बायोग्राफी कपिल शर्मा के फैंस के बीच अच्छी खासी लोकप्रियता मिल रही है, अमेज़न पर जारी होते ही शुरुआती 1000 प्रतियां खत्म हो गयी, वही अबतक 10000 से ज्यादा लोगों ने इसे लेकर ट्वीट किया है। कपिल शर्मा के बायोग्राफी को मिल रही लोकप्रियता से उत्साहित लेखक अजिताभ बोस बताते है कि “पंजाब के छोटे से शहर से निकलकर कपिल शर्मा ने जिस तरह मुकाम हासिल किया, वह समूची कहानी बेहद प्रेरक है। स्कूल के समय से ही वह टीवी पर कपिल शर्मा को देखते रहे है। उनकी कहानी ने मुझे हमेशा बेहद प्रेरित किया, कपिल शर्मा की प्रेरक कहानी से देश को रूबरू कराने के मकसद से द कपिल शर्मा स्टोरी लिखने का सोचा, और पिछले चार साल की मेहनत आज सफल होती दिख रही है। जब किताब को इतना प्यार मिल रहा है।” (नीचे भी पढ़ें)

कपिल शर्मा की बायोग्राफी “द कपिल शर्मा स्टोरी” पर अजिताभ पिछले चार सालों से रिसर्च कर रहे थे, इस दौरान उन्होंने कपिल शर्मा का हर शो देखा, और उनसे जुड़े लोगों से जानकारियां जुटाई। इस सिलसिले में अजिताभ 2019 में कपिल शर्मा के टीम से भी मिले थे। बायोग्राफी “द कपिल शर्मा स्टोरी” के बारे में पता चलने पर अजिताभ को “द कपिल शर्मा शो” के सेट पर बुलाया गया। वहां उन्होंने कपिल शर्मा को उनकी बायोग्राफी भेंट की। इस दौरान हिंदी फिल्म बेट बॉटम फ़िल्म के प्रोमोशन हेतु शो पर आए अक्षय कुमार, वाणी कपूर, हुमा कुरैशी से भी मिले। इस दौरान अजिताभ को “द कपिल शर्मा स्टोरी” लिखने की समूची कहानी बताते का मौका मिला। शो 21 अगस्त को सोनी चैनल पर प्रसारित होगा। कपिल शर्मा की बायोग्राफी “द कपिल शर्मा स्टोरी” को अजिताभ ने लिखा है, वही इसे धर्मेंद्र ने इसे फॉरवर्ड किया है। किताब में अर्चना पूरन सिंह, सोनू सूद, कीकू शारदा, सुमोना, श्रुति सेठ ने भी अपने अनुभव अपने शब्दों में लिखा है। कपिल शर्मा की बायोग्राफी “द कपिल शर्मा स्टोरी” को अमेजन लिंक https://amzn.to/3lH9e5T पर जाकर आर्डर किया जा सकता है। इससे पहले अजिताभ सुपरस्टार शाहरुख खान की फैन स्टोरी “इन लव विथ शाहरुख खान” लिखकर शाहरुख खान से प्रशंसा प्राप्त कर चुके है। वही वह यू-ट्यूब स्टार्स ऑफ इंडिया जैसे लोकप्रिय किताबे समेत कुल 9 किताबे लिख चुके है।






