
जमशेदपुर : बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत बचे हुए कार्यों की शुरुआत शुक्रवार को बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष व भाजपा नेता सुबोध झा एवं कृष्णा पात्रो के द्वारा की गयी. इसके तहतत बाजार टोला में घर-घर पाइप लाइन कनेक्शन एवं मीटर लगाने के कार्य की शुरुआत की गयी। आज 13 घरों का फॉर्म जमा हुआ और 4 से 7 घरों में कनेक्शन दिया गया। सुबोध झा ने बाजार टोला के कई घरों में जाकर पाइप लाइन का कनेक्शन लेने के लिए आग्रह किया। कुछ लोगों ने कहा कि हम सभी पैसा मुखिया के यहां जमा कर चुके हैं और कनेक्शन भी ले चुके हैं और जो तत्काल कनेक्शन लेना चाहते हैं वह तत्काल फॉर्म जमा करें। पंचायत में या वीरेंद्र के पास आधार कार्ड के साथ जमा कर अपने घर में कनेक्शन ले सकते हैं। कई लोगों ने कनेक्शन लिए और सुबोध झा ने ग्रामीणों को जानकारी दी। जेनरल कैटेगरी के लिए 450 रुपये एवं एससी व एसटी के लिए 225 रुपये के शुल्क पर कनेक्शन दिया जा रहा है। इस कार्य को करने वाले आईएलएफएक्स के वीरेंद्र कुमार कई घरों से कनेक्शन के लिए फार्म के साथ आधार कार्ड जमा कर कनेक्शन देते जा रहे हैं। बचे हुए घरों को कल मीटर लगाकर शुरुआत की जायेगी। समिति के सदस्यों ने इन कार्यों का निरीक्षण किया और हरहरगुट्टी में पाइप का हाइड्रो टेस्टिंग कार्य के बाद घर-घर कनेक्शन का कार्य किया जाएगा। बताया गया कि बीच सड़क पर गड्ढा खोदकर उस सड़क का भी मरम्मत यथाशीघ्र आइएलएफएस करेगी।। सुबोध झा एवं आइएलएफएस के प्रोजेक्ट मैनेजर जेपी बात्रा से ने कहा कि बरसात खत्म होते ही बागबेड़ा बडौदा घाट में बनाए जा रहे 22 पाया के बचे हुए 9 पाया का निर्माण अक्टूबर महीने से आरंभ किया जाएगा। साथ ही आदित्यपुर और जुगसलाई के बीच रेलवे ट्रैक लाइन के नीचे से पाइप लाइन को लाने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान संपूर्ण घाघीडीह विकास समिति के अध्यक्ष छोटू राय मुर्मू, महामंत्री कृष्णा चंद पात्रो, महिला मोर्चा की अध्यक्ष ऋतु सिंह, महामंत्री अमीना खातून, संपूर्ण घाघीडीह विकास समिति अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रभा हांसदा, विवेक कुमार, विकास कुमार श्रीवास्तव, संदीप शर्मा, श्वेता कुमारी, ओम प्रकाश शर्मा एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे l सुबोध झा ने कहा 15 अगस्त के बाद पथ निर्माण विभाग से एनओसी की मांग को लेकर उपायुक्त के नाम मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपेंगेl






