बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय के समक्ष बुधवार को आजसू पार्टी द्वारा धरना प्रदर्शन कर हेमंत सरकार के विरोध में हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित हुआ. एनएच फ्लाईओवर से जुलूस के शक्ल में आजसू कार्यकर्ता मुख्य पथ होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया. मौके पर आजसू के बहरागोड़ा विधानसभा प्रभारी फनी भूषण महतो ने कहा कि हेमंत सरकार पुरी तरह से विफल हो गई है. सरकार आज तक स्थानीय निति, बेरोजगारी भत्ता,नौकरी देने जैसी चुनावी वादे केवल वादे बनकर रह गया है. कहा की हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल है. कहा की राज्य में अफसरशाही हावी है और राज्य और क्षेत्र में भ्रष्टाचार व्याप्त है.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि सरकार आज तक बालू घाटों की निलामी नहीं करा पाई है जिससे क्षेत्र में सरकार और पदाधिकारी के मिली भगत से बालू माफिया दिन दहाड़े बालू का खनन कर बेधड़क बेच रहे हैं. राज्य में खनिज संपदा की लुट धड़ल्ले से की जा रही है. धरना के पश्चात एक प्रतिनिधि मंडल उपाध्यक्ष के नाम सीडीओ को 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया. सौंपे गए ज्ञापन में प्रखंड में विद्युत आपूर्ति में सुधार करने,ओटीएस योजना को फिर से चालू करने, किसानों को वर्ष 2022-23 के धान अधिप्राप्ति राशि का द्वितीय किस्त का अविलंब भुगतान करने,मनरेगा योजना में भ्रष्टाचार बंद करने, लॉटरी के अवैध कारोबार को बंद करने,प्रखंड के गरीब परिवार के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना को चालू करने समेत अन्य मांगे शामिल हैं. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अशोक बारिक,कालीचरण मुर्मू,पलाश बारिक,सेवती दास, दीपाली दास, जयदेव शीट, प्रकाश दुबे, समेत अन्य उपस्थित थे.



