
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला उपायुक्त अरवा राजकमल के द्वारा ‘अम्फान’ तूफान के संदर्भ में पूरे जिला में अलर्ट जारी करते हुए सभी विभागों को भी अलर्ट किया गया है। जिले के तीनों अनुमंडल पदाधिकारी, इंसीडेंट कमांडर, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में शेल्टर होम हेतु भवन का चयन कर लें ताकि तूफान की स्थिति उत्पन्न होने के उपरांत आवश्यकतानुसार इसका उपयोग किया जा सके।* उन्होंने कहा कि प्राप्त सूचना के अनुसार कल ‘अम्फान’ तूफान गुजरने की संभावना है। उपायुक्त ने बताया कि इस चक्रवाती तूफान के मद्देनजर *जिले के स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों को भी हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है और सूचना के अनुसार यह तूफान बंगाल की तरफ बढ़ रहा है। उपायुक्त ने आमजनों से अपील करते हुए कहा है कि ‘अम्फान’ तूफान के संबंध में कोई भी सूचना हेतु आप जिला कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 1950 अथवा पुलिस कंट्रोल रूम डायल 100 पर संपर्क कर अपने शिकायत या सुझाव दे सकते हैं।







