
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत जोन नंबर 1 बी में शुक्रवार को संपत्ति विवाद को लेकर भाई भाई आपस में भिड़ गए. घटना के बाद मामले की शिकायत बिरसानगर थाने में की गई. इधर शनिवार को एक पक्ष की ओर से अनिल सिंह सिटी एसपी से मिलकर मामले की शिकायत करने पहुंचे. उन्होंने बताया कि उन्होंने उनके भाई फनी सिंह और नित्यानंद सिंह को भाड़े पर रहने के लिए घर दिया है पर वे लोग भाड़ा नही दे रहे है. संपत्ति विवाद को लेकर कई बार थाने में शिकायत भी की. इसी बात को लेकर शुक्रवार को भाई फनी सिंह, नित्यानंद सिंह, अरुण सिंह, वरुण सिंह, रेखा सिंह महिला समिति की 10 12 अन्य सदस्यों के साथ पहुंची और मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान सभी ने उनकी बेटियों के साथ मारपीट की. किसी तरह उन्होंने 100 डायल कर पुलिस को सूचना दी. पुलिस आने के बाद सभी शांत हो गए. उन्होंने सिटी एसपी से न्याय की गुहार लगाई है.













