
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत सरजामदा निवासी सुमित हांसदा, अमित हांसदा और अजय मुर्मू को पड़ोस में रहने वाले तीरथ सिंह और एक अन्य ने मारपीट कर घायल कर दिया. तीनो के सर पर लाठी डंडा और कोल्डड्रिंक के बोतल से वार किया है. इधर घटना के बाद सभी ने अपना इलाज सदर अस्पताल में कराया है. सभी के सिर पर गंभीर चोटें आई है. घटना के संबंध में अमित ने बताया कि तीरथ सिंह उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ कर रहा था. वह उसकी बहन को अपशब्द कह रहा था. इसी बात को लेकर वह तीरथ सिंह से बात करने पहुंचा था. तीरथ सिंह ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उनकी पिटाई शुरू कर दी. उन्होंने कोल्डड्रिंक की बोतल से वार कर दिया जिससे उनकी सिर पर गहरी चोट आई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.












