
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के विधायक समीर माहंती की शुक्रवार की देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गयी. इसके बाद उन्हें राँची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह जानकारी उनके निजी पीए विशाल बारिक ने दी. ज्ञात हो की विगत कुछ दिनों पहले विधायक श्री महंती, उनकी पत्नी और मां सहित परिवार के अन्य सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और सभी राँची स्थित आवास पर होम आइसोलेशन मे थे. देर रात्रि विधायक श्री महंती की तबीयत बिगड़ने से उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार विधायक समीर महंती का ऑक्सीजन लेबल अचानक गिर जाने से उनकी तबीयत बिगड़ गई. विधायक की तबीयत बिगड़ने की सूचना से विस क्षेत्र में उनके शुभ चिंतक और कार्यकर्ता उनके स्वास्थ्य में सुधार की भगवान से कामना कर रहे हैं.




