
जमशेदपुर : जमशेदपुर में इन दिनों 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के युवाओं को भी वैक्सीन लगनी शुरू हुई है. इसके साथ ही लोगों की मदद के लिए भाजपा एक बार फिर से आगे आई है. शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिलकर वैक्सीन सेंटर के बाहर वैक्सीन लगवाने वालों को हैंड सैनिटाइजर, मास्क और ग्लव्स का वितरण किया. इस दौरान जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारा दिया है कि दवाई भी और कड़ाई भी. उन्होंने कहा कि लोग दवाई तो ले ही साथ में कड़ाई भी करे. वैक्सीन लेने के बाद लोग मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग नहीं रोक. भाजपा के कार्यकर्ता सभी को जागरूक करने के लिए कार्य कर रहे है. वे लोग हर जगह घूम घूम कर लोगों को जागरूक कर रहे है. उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता एमजीएम अस्पताल जायेंगे जहां बाहर से आए मरीजों के अटेंडरों के लिए मोदी आहार की व्यवस्था की जाएगी. उन्होंने कहा कि भाजपा कोरोना काल में हर संभव मदद करने के लिए तैयार है.





