जमशेदपुर: एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड की तरफ से सावन के पवित्र मास के उपलक्ष में आज आदित्यपुर स्थित अंतोदय कुष्ठ आश्रम में कुष्ठ रोगियों केबीच फल बिस्किट सिंघाड़ा और नाश्ते का वितरण जिला अध्यक्ष रजिया बेगम के नेतृत्व में किया गया. (नीचे भी पढ़े)

जिसमें मुख्य रुप से झारखंड के महामंत्री शशि आचार्य सरायकेला जिला अध्यक्ष सुजाता सिंह, संध्या सिंह, संगीता सिंह, विद्या सिंह, सीमा कार, सिमरन मेहरा, जेबा आरिफ, अमजद भाई, नसीम भाई, बबीता, निजामभाई, मनोज सिंह काफी संख्या में संगठन के लोग मौजूद थे. हमारा संगठन हर समय कुष्ठ आश्रम में कुछ न कुछ छोटा प्रोग्राम करता है और खुशी और आत्मशांति महसूस करते हैं उन लोगों के बीच में कुछ समय बिताकर अच्छा लगता है.



