बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पाचांडो गांव में बीती रात अकुल साव नामक ग्रामीण के फूस के घर में आग लग गयी. इससे घर समेत उसमें रखा सारा समान जल कर राख हो गया. घर में आग लगने की सूचना पाकर लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, परंतु वे सफल नही हो पाये और देखते ही देखते घर जलकर राख हो गया.
[metaslider id=15963 cssclass=””]






