
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के बरागारिया पंचायत में शुक्रवार को आर्थिक रूप से कमजोर, वृद्ध, असहाय, दिव्यांगों के बीच कंबल का वितरण किया गया.तापमान में गिरावट के कारण बढ़ी ठंड को देखते हुए प्रशासन द्वारा कंबल वितरण कार्य किया जा रहा है जिसमें बेसहारा, बृद्धा, असहाय को ठंड के मौसम में परेशानी ना हो.ठंड में कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरा खुशी से खिल उठा. इस अवसर पर संबंधित पंचायतों के जनप्रतिनिधि, पंचायत सचिव समेत अन्य उपस्थित थे.








