
बहरागोड़ा : विधायक कुणाल षाडंगी ने बहरागोड़ा प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर विधायक निधि से स्वीकृत कई योजनाओं का शिलान्यास नारियल फोड़ कर किया. उन्होंने यात्रियों की सुविधा के लिए राजलाबांध ट्रेकर स्टैंड के पास एक यात्री विश्रामागार के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. इचड़ाशोल में पीसीसी सड़क, राजलाबांध गांव में मुंडा सांस्कृतिक भवन के समक्ष भगवान बिरसा मुंडा स्मृति मंच सह मूर्ति निर्माण कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़ कर किया. इस अवसर पर विधायक ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं की स्वीकृति दी है. उनका हमेशा ही प्रयास रहा है कि ग्रामीणों की समस्या का एक-एक कर समाधान कर सकें. उन्होंने कहा कि विधायक के तौर पर यह मेरी कोशिश रही है कि क्षेत्र के हर व्यक्ति के जीवन स्तर में हम बदलाव ला सकें. इसके लिए हम हमेशा प्रयासरत रहे हैं. इस अवसर पर प्रमुख शास्त्री हेंब्रम, मुंडा सुसार समिति के अध्यक्ष खितिश मुंडा, असित मिश्रा, सुमन कल्याण मंडल, सचिव नलिन मुंडा, बलराम मुंडा, पुरुषोत्तम मुंडा, चेतन मुंडा, सुधीर सिंह, सुनील सिंह, अभिजीत घोष, धर्मेन्द्र सिंह, बबलू पंडा समेत अन्य उपस्थित थे.



