
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख शास्त्री हेम्ब्रम की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन हेतु एक बैठक हुई. बैठक में गणतंत्र दिवस समारोह में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, प्रखंड मुख्यालय स्थित हिन्दी मध्य विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी, परेड, नृत्य-संगीत, भाषण, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जाएगा. झंडोत्तोलन का समय प्रात: 8:30 बजे निर्धारित किया गया है. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहू, अंचल अधिकारी हीरा कुमार, थाना प्रभारी राजधन सिंह, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी समेत अन्य बिधालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे.







