
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा विधायक कुणाल षाड़ंगी ने अपने विश्वास यात्रा कार्यक्रम के तहत बरागडिया पंचायत के 6 गांवों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कई योजनाओं का शिलान्यास नारियल फोड़ कर किया और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा की. यात्रा की शुरुआत वृंदावनपुर गांव में बैठक और शिलान्यास के साथ हुई, जहं ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पर विधायक ने अपनी अनुशंसा पर जिला अनाबाद निधि से स्वीकृत 750 फीट पीसीसी सड़क का शिलान्यास ग्रामीणों से करवाया. ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखी विधायक ने आश्वस्त किया कि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान होगा. यात्रा के दौरान आसुरआडा में विधायक ने यात्री शेड के निर्माण कार्य का शिलान्यास आश्रम के बाबाजी स्वामी तपन महाराज से करवाया और बैठक कर के ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं. तत्पश्चात, केंदुडीहा, आसनगारिया, भाल्लुक्खुलिया, बतबती, असुरआडा में विधायक ने बैठक कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं. ग्रामीणों ने विधायक श्री षाड़ंगी को राशन, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय समेत अन्य समस्याओं से अवगत कराया. विधायक ने शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया.

विश्वास यात्रा का समापन पांच पोखरिया में हुआ, जहां विधायक ने बैठक कर ग्रामीणों की समस्या सुनी. मौके पर विधायक की नजर एक विकलांग बच्चे मानस देहुरी पर गयी. मानस के माता-पिता से बात की तो उन्होंने बताया कि मानस का विकलांग पेंशन नहीं हो रहा है. विधायक ने परिवार वालों को आश्वस्त किया कि जल्द ही मानस का पेंशन चालू हो जाएगा. इस दौरान प्रमुख शास्त्री हेंब्रम, निर्मल दुबे, दीपक बारीक, शिशिर महतो, वृंदावनपुर के ग्राम प्रधान हाड़ीराम ओझा, देवदत्त देहुरी, दीपेन देहुरी, चंदन पात्र, दैतारी सेनापति, राधानाथ खामरी, तरेक्श्वर कामिला, सत्यरंजन कमिला, असुरआडा आश्रम के स्वामी तपन महाराज, खगेंद्र नाथ सतपती, उत्तम विशाल, रबिन विशाल, नलिन पातर समेत अन्य उपस्थित थे.



