
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की माटीहाना पंचायत के बड़शोल गांव निवासी कुसुमकली राणा के फूस के घर में चार दिन पहले आग लग गयी थी. इससे घर समेत उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है. सूचना पाकर आज विधायक समीर मोहंती की अनुपस्थिति में समीर सेना का संयोजक राकेश मोहंती गांव पहुंचकर परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली और विधायक द्वारा उपलब्ध कराये गये तिरपाल और खाद्य सामग्री प्रभावित परिवार को उपलब्ध करायी. इस दौरान जदुपति राणा, शुभदीप दास, विद्युत सरदार समेत अन्य उपस्थित थे.

















