
बहरागोड़ा : विगत दिनों बहरागोड़ा प्रखंड के चिंगड़ा गांव निवासी किसान सावना टुडू के बैल की वज्रपात होने से मौत हो गई थी. झामुमो के केंद्रीय सदस्य ललित मांडी के माध्यम से उन्होंने बहरागोड़ा विधानसभा के विधायक समीर माहंती से संपर्क कर घटना की जानकारी देकर बैल दिलाने का आग्रह किया था. किसान की मांग पर विधायक ने त्वरित पहल करते हुए उक्त किसान की मदद के लिए चाकुलिया में संचालित ध्यान फाउंडेशन की संचालक से बातकर किसान को एक जोड़ा बैल देने के लिए आग्रह किया. विधायक के पहल पर ध्यान फाउंडेशन की संचालक शालिनी मिश्रा ने एक जोड़ा बैल देकर किसान की मदद की.इससे किसान में हर्ष है.विधायक ने शालिनी मिश्रा को धन्यवाद दिया है.

















