
चाईबासा : पड़ोसी राज्य ओडिशा के क्योंझर जिला में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो गया है। झारखण्ड सीमा से आधा किमी की दूरी पर रेड जॉन है। चंपुआ NAC अंतर्गत वार्ड नं 6 और 7 को कंटेंनमेंट जोन में बदल दिया गया है। चंपुआ में आधा दर्जन से अधिक लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। चंपुआ के साथ सीमावर्ती मयूरभंज जिला में भी संक्रमण बढ़ रहा है। इस संक्रमण के फैलाव की रोकने के लिये जगन्नाथपुर प्रशाशन ने सीमा सील कर राखी है। आने-जाने वालों के आवागमन पर रोक है। यही आवश्यक कार्य से ही पूरी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद ही किसी को आने-जाने दिया जा रहा है। प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है, पर चंपुआ प्रशासन की उदासीनता के कारण चंपुआ की ओर से लोग चोर रस्ते से आ रहे हैं। इस तरह वह हमारी तैयारियों पर मट्ठा डाल रहे है। उक्त बातें मामू संघ के केंद्रीय सह कोषा अध्यक्ष सह पूर्व अंचल अध्यक्ष जामदार लागुरी ने कही। श्री लागुरी ने हर हाल में ओडिशा की और से रेड जॉन से आ रहे लोगो के आवागमन पर पूर्ण विराम लगाने की मांग की है।

















