
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुडिया गांव की मेधावी छात्रा साथी घाटवारी ने मैट्रिक परीक्षा में 95% अंक लाकर अपने परिवार के साथ साथ पूरे अनुमंडल का नाम रौशन किया है.साथी घाटवारी मानुषमुडिया उच्च विद्यालय की हमेशा से तेजतर्रार छात्रा रही है और उसने 500 अंक में से 475 अंक लाकर अनुमंडल टॉपर होने के साथ साथ पूर्वी सिंहभूम जिला में चौथा स्थान और कोल्हान में सातवां स्थान प्राप्त किया है. यह बहरागोड़ा विधानसभा के लिए बहुत ही गर्व का विषय है. इस खुशी के माहौल में सांसद प्रतिनिधि कुमार गौरव पुष्टि छात्रा साथी के घर पहुंचकर पुष्प गुच्छ , डायरी, कलम और मोमेंटो देकर उसको सम्मानित किया. साथी ने बताया कि वह आगे की पढ़ाई जमशेदपुर के करिम सिटी कॉलेज में पढ़ने की इच्छा जाहिर की.इससे सांसद प्रतिनिधि ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि आगे की पढ़ाई में साथी को हर संभव मदद किया जाएगा. मौके पर ग्राम प्रधान सह भाजपा नेता पंचानन हांसदा,चिन्मय नायक,कमल कांत सिंह ,शुभम भोल , कमलेश घाटवारी,बीजू चंद समेत अन्य उपस्थित थे.


















