पटना : बिहार के चर्चित बांकीपुर विधानसभा के उपचुनाव में जनसूराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जीत दर्ज कर ली है. भाजपा के प्रत्याशी नीरज कुमार को उन्होंने 18953 मतों से पराजित कर दिया. तीसरे नंबर पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) रही. बांकीपुर विधानसभा सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन और उनके परिवार का परंपरागत सीट रहा है. भाजपा यहां 8 चुनाव से जीतती आयी है. लेकिन इस उपचुनाव में भाजपा के जबड़े से जीत को प्रशांत किशोर ने छीन लिया. इस सीट में प्रशांत किशोर की जीत के बाद खुशी का माहौल हो गया है. (नीचे भी पढ़ें)
पहले ही राउंड से प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त बना ली थी. कुल 32 राउंड की गिनती हुी, जिसमें प्रशांत किशोर को कुल 63203 मत मिले जबकि भाजपा के नीरज कुमार को 44250 मत और राजद की रेखा कुमारी को 14085 मत मिले. 641 लोगों ने यहां नोटा का प्रयोग किया. इस सीट पर भाजपा ने भी अपना विटो लगाया था. बिहार में भाजपा की सरकार होने के बावजूद परंपरागत सीट को भाजपा ने गंवा दिया है. दिल्ली में चल रहे आंदोलन के बीच हुए इस चुनाव के बाद भाजपा को काफी बड़ा झटका लगा है क्योंकि यह राष्ट्रीय अध्यक्ष की सीट थी, जिसको वे लोग हार गये है. भाजपा के बाद विपक्ष भी मुखर हो चुकी है.




