
जमशेदपुर : भाजपा की सहयोगी संस्था भारतीय गौ रक्षा वाहिनी के सभी पदों से आसिफ रिजवान खान ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपने इस्तीफा का कारण निजी बताया है. उन्होंने कहा कि वे चाहते है कि संस्था की प्रगति हो, लेकिन निजी कारणों से वे इस्तीफा दे रहे है. आसिफ रिजवान खान इस संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष थे. करीब एक साल रहने के बाद उनको सितंबर माह में संगठन का राष्ट्रीय सचिव और प्रभारी झारखंड बनाया गया है.



