
जमशेदपुर : जमशेदपुर से कुछ दूरी पर स्थित सूरदा माइंस के के मजदूरों ने भारतीय मजदूर संघ के कोल्हान अध्यक्ष कृष्णा सिंह को शॉल ओढाकर और फूल माला पहनाकर सम्मानित किया. मजदूर वीर बहादुर ने कहा कि उनके कारण ही सबको पेमेंट स्लिप मिलने लगा, बैंक पेमेंट होने ल गा है जबकि इएसआइसी का भी लाभ मिलने लगा है. पीएफ का भी लाभ उनको मिल रहा है. इसके अलावा कई सारी सुविधाएं मिलने लगा है. इसके लिए मजदूर वर्ग ने उनको शॉल ओढ़ाकर और फूल का माला पहनाकर सम्मानित किया. भारतीय मजदूर संघ के मजदूर नेता कृष्णा सिंह ने कहा कि मजदूरों द्वारा दिया गया सम्मान को हम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम समर्पित करते हैं. उन्होंने भारतीय मजदूर संघ के लिखित निवेदन को स्वीकार करते हुए अधिसूचना जारी की और सफलतापूर्वक सफल हुआ. उनके द्वारा जारी अधिसूचना और मजदूरों को उसके हिस्से का पूरा लाभ उसे मुहैया हो रहा है या महत्वपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक सफल करने में महत्वपूर्ण योगदान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है. कृष्णा सिंह मजदूरों द्वारा दिया गया सम्मान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम समर्पित है.















