आंध्र प्रदेश : आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम से बड़ा हादसा सामने आ रहा है, जहां कासीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में एकादशी के दौरान भगदड़ मचने से अब तक 9 लोगों की मौत हो गयी है. वहीं इस घटना में कई घायल हो गये है. मरने वालों में अधिकांश महिलाएं है. सूत्रों से मिली जानकारी जानकारी अनुसार भीड़ इतनी ज्यादा थी कि रेलिंग गिर गयी. जिससे काफी संख्या में लोगों की मौत हो गयी. वहीं कई घायल श्रद्धालुओं को अस्पताल भेजा गया है. वहीं मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. (नीचे भी पढ़ें)

सीएमओ ने जारी किया बयान –
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ मच गयी, जिसमें कई लोग घायल हो गए. यह घटना उस समय हुई जब एकादशी के अवसर पर मंदिर में भारी भीड़ जमा हुई थी. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण भीड़ बढ़ गयी, जिससे अचानक भगदड़ मच गयी. घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया. पुलिस मौके पर पहुंची. राज्य के कृषि मंत्री के. अत्चन्नायडू तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंचे है. उन्होंने घटना की जानकारी जुटाने के लिए मंदिर के अधिकारियों से बात की. मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.




