
जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आसन्न राज्यसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपने नौ प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी. पार्टी की सूची के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश झारखंड से पार्टी के उम्मीदवार होंगे. जबकि कांग्रेस छोड़ आज ही भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया पार्टी में शामिल होने के साथ ही मध्य प्रदेश से राज्य सभा के लिए प्रत्याशी बनाये गये हैं.


नौ नामों वाली इस सूची में जिन सात प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं, उनमें असम से भुवनेश्वर कालीता, बिहार से विवेक ठाकुर, गुजरात से अजय भारद्वाज, मणिपुर से लिएसेवा महाराजा, महाराष्ट्र से उदयना राजे भोंसले और राजस्थान से राजेंद्र गहलौत शामिल हैं. वहीं पार्टी ने दो सीटें अपने सहयोगी दलों को देने की घोषणा की है. इनमें महाराष्ट्र से आरपीआई (ए) के रामदास आठवले और असम से बीपीएफ के बुस्वजीत डाइमरी को उम्मीदवार बनाया गया है.






