जमशेदपुर : घाटशिला विधानसभा के 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा ने एक बार फिर से पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को टिकट दिया है. इसकी घोषणा बुधवार को की गयी. भाजपा ने बुधवार की सुबह पूरे देश में होने वाले पांच उपचुनाव के प्रत्याशियों की घोषणा की है. इसके तहत जम्मू कश्मीर के बड़गाम से आगा सैयद मोहसिन, नगरोटा से देवयानी राणा, घाटशिला से बाबूलाल सोरेन, ओडिशा के नुआपाड़ा से जय ढोलकिया और तेलंगाना के जुबिली हिल से लंकाला दीपक रेड्डी को प्रत्याशी बनाया है. भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद इसकी घोषणा की गयी. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इसका आदेश जारी किया.














