
चाकुलिया : चाकुलिया भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला कमेटी के निर्देशानिसार नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड नं 04 तड़ंगा गांव के निर्मल मैदान में पौधा रोपण किया. मंडल अध्यक्ष शतदल महतो ने कहा कि जिला कमेटी ने हर प्रखंड के कार्यकर्ता को निर्देश दिया है कि 24, 25 और 26 जुलाई को पौधा रोपन करना है. इसके तहत आज तड़ंगा गांव के मैदान में 20 फलदार पौधे कार्यकर्ताओं ने रोपे हैं. इस अवसर पर दिनेश सिंह, साधन मल्लिक, गोपन परिहारी, मनोरंजन महतो, संजय दास, सुरेश सिंह, राणा गोप, राजेश नामाता, अमलेंदु साव, लतीफ अंसारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
[metaslider id=15963 cssclass=””]






