
डुमरिया : डुमरिया प्रखंड के कासमार गांव के तीन युवक सोमवार को शंख नदी में नहाने के दौरान नदी के तेज बहाव के कारण डूब गये थे. सोमवार को दशरथ नायक का शव बरामद कर लिया गया था, परंतु शाम होने के कारण अन्य दो व्यक्तियों का शव बरामद नहीं किया जा सका. मंगलवार को ग्रामीणों ने नदी में दोबारा शव की खोजबीन शुरू की, काफी मशकत के बाद तपन दत्ता और संजीत माइती का शव भी बरामद कर लिया गया. डुमरिया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. गांव के तीन व्यक्तियों की एक साथ पानी में डूबकर मौत से गांव में मातम का माहौल है. मंगलवार सुबह से ही शंख नदी किनारे ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. स्थानीय गोताखोर नदी में प्रवेश कर दोनों शव को नदी से बाहर निकाला. मौके पर डुमरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी मुरली यादव, थाना प्रभारी समेत अन्य उपस्थित थे. घटना के बारे में मृतक के परिवारों ने बताया कि सोमवार दोपहर के समय गांव के कुछ लोग नदी में नहाने गये थे. शंख नदी में चेक डैम बना है, नहाने गये युवक चेकडैम के पास ही नहा रहे थे, इतने में तपन दत्ता नामक युवक नहाते हुए तेज बहाव में चेक डैम में बहने लगा, उसे बचाने के लिये दशरथ नायक आगे बढ़ा, लेकिन वह भी तेज बहाव में बहने लगा, उसे बचाने के लिये संजीत माइती बढ़े और वह भी तेज पानी के बहाव में बह गया. एक दूसरे को बचाने के क्रम में तीनों युवक चेक डैम के तेज बहाव में दब गये. तीन युवकों के डूबने की खबर पर गांव के लोग बचाने के लिये पहुंचे लेकिन तीनो का कोई अता-पता नही चला. चेकडैम के पास ग्रामीणों ने घंटो खोजबीन की तो एक का शव दशरथ नायक का शव को बरामद किया गया था, लेकिन दो और युवक तपन दत्ता और संजीत माइती का कोई पता नही चला पाया. मंगलवार सुबह ग्रामीण नदी में प्रवेश कर बाकी दोनों व्यक्तियों के शव को बरामद कर लिया है.






