
चाईबासा : आमला टोला सार्वजनिन काली पूजा समिति के मुख्य संरक्षक सह मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के निर्देशानुसार स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया तत्पश्चात लगभग छह सौ जरुरतमंदों के बीच पौष्टिक गर्म भोजन का वितरण लगातार शुक्रवार को दसवें दिन गाड़ीखाना मुहल्ले में किया गया। गाड़ीखाना मुहल्ले में स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम में स्थानीय लोगों को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमर कुमार पांडे ने कोरोना महामारी से जागरूक करने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने लोगों को बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को किसी भी सतह को छूने , बाहर से घूमकर घर आने , बाहर से कोई सामान को खरीद कर लाने के बाद साबुन से कम से कम बिस सेकेंड तक अपने हाथ धोयें । कम से कम एक मीटर की दूरी प्रत्येक व्यक्ति बनाकर रखें । एक बार मास्क का उपयोग करने के बाद उसे साबुन से धोकर धूप में सुखा लें, उसके बाद ही दोबारा प्रयोग करें। मास्क उपलब्ध न हो तो गमछा बांधकर बाहर निकलें। श्री पांडेय ने हाथ धोकर लोगों को साबुन से हाथ धोने का तरीका एवं सामाजिक दूरी के बारे में बताने के साथ ही जरुरतमंद लोगों के बीच साबुन एवं पौष्टिक गर्म भोजन का वितरण किया। गाड़ी खाना में स्वास्थ्य जागरुकता एवं पौष्टिक गर्म भोजन वितरण में वार्ड पार्षद गंगा कारवा, समिति के रमेश खिरवाल, पवित्र कुमार भट्टाचार्य, वेदांत खिरवाल, त्रिशानु राय, दीपक खिरवाल, अभिषेक मिश्रा, मनोज घोष, चंदन महतो, आलोक मजुमदार, रमेश टोप्पो, राजेश दास समेत अन्य लोग उपस्थित थे।







