रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : बंदगांव प्रखंड के कराइकेला ईचाहातु गांव में श्रीश्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा सह हरिनाम संकीर्तन का आयोजन आगामी 27 अप्रैल से आरंभ होकर 5 मई तक चलेगा. इस यज्ञानुष्ठान को संपन्न कराने के लिए वाराणसी से बाबा जनकदेव जी ईचाहातु पहुंच चुके हैं. उन्हीं की देखरेख में सारा कार्यक्रम चल रहा है.

महायज्ञ पंडाल व संतों की कुटिया के निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है. यज्ञानुष्ठान के लिए वाराणसी से पहुंचे बाबा जनक देव जी ने पूरे क्षेत्र के लोगों से इस महायज्ञ में आकर योगदान करने की अपील की है. आयोजन समिति की ओर से भी आम लोगों से यज्ञानुष्ठान में शामिल होने की अपील की गयी है. विशेष रूप से क्षेत्र की माताओं-बहनों से यज्ञानुष्ठान के लिए निकलने वाली कलश यात्रा में शामिल होंने एवं इसके लिए पीले वस्त्रों में पहुंचने की अपील की गयी है, जबकि कलश और नारियल की व्यव्यस्था समिति की ओर से की जा रही है.



