जमशेदपुर : जमशेदपुर में शुक्रवार को लोगों को चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ा. इसी के साथ आज दिन भर लोग उमस से भी परेशान रहे. मौसम विभाग की माने तो अभी लोगों को और गर्मी का एहसास होगा. वहीं पारा 47 डिग्री तक जाने की आशंका है. जमशेदपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा. अधिकतम तापमान 1.9 डिग्री सामान्य से अधिक रहा. पूर्वनुमान में बताया गया है कि गुरुवार से ही तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी होगी. इस दौरान मौसम साफ और शुष्क रहेगा. मौसम को देखते हुए किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गयी है. वहीं 7 जून के बाद कही-कहीं कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार है.




