अनिल कुमार / बोकारो : झारखंड के बोकारो स्थित तलगाड़िया मौड़ में सड़क हादसे में घायल मजदूर की मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों को इसकी सूचना मिली. आनन फानन में परिजनों ने उन्हें बोकारो जनरल अस्पताल पहुंचाया. परंतु अस्पताल में इलाज नहीं हो पाने के कारण मजदूर की मौत हो गयी. वहीं मृतक जोधाडीह मोड़ का रहना वाला 45 वर्षीय राजमिस्त्री बृजेश प्रसाद था. परिजनों ने बताया कि जनरल अस्पताल में ऑनलाइन पैसा जमा करने की सुविधा नहीं थी. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं परिजनों ने फॉर्म भरकर अस्पताल में दाखिला कराने का प्रयास किया था परंतु अस्पताल में ऑनलाइन कैश पेमेंट की सुविधा नहीं होने के कारण मरीज का दाखिला नहीं लिया गया. जिस कारण से मरीज की मौत हो गयी. मृतक के भतीजे ने कहा कि सभी जगह यूपीआई के तहत ऑनलाइन लेनदेन हो रही है. लेकिन यह अस्पताल ऐसा है. जहां ऑनलाइन की सुविधा नहीं है और कैश डिपॉजिट करने के बाद ही अस्पताल में इलाज होने का आरोप लगा रहे हैं.











