रामगोपाल जेना/चाईबासा : चाईबासा विधायक दीपक बिरुआ ने सोमवार ग्रामीण राशन डीलरों के साथ ऑफलाइन राशन वितरण की मांग को लेकर जिला आपूर्ति कार्यालय पहुंचे. वहां उन्होंने जिला आपूर्ति पदाधिकारी से गांवों में ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन राशन वितरण की व्यवस्था कराने की मांग की. आपूर्ति पदाधिकारी ने उन्हें नेटवर्क नहीं रहनेवाले ग्रामीण क्षेत्रों में जल्द ऑफलाइन राशन वितरण व्यवस्था शुरू कराने का आश्वासन दिया. (नीचे भी पढ़ें)

बता दें कि पश्चिमी सिंहभूम जिले के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में हमेसा नेटवर्क की समस्या बनी रहती है. विधायक दीपक बिरुआ उन क्षेत्रों में आनलाइन की जगह ऑफलाइन मोड में राशन वितरण की व्यवस्था लागू कराने की कवायद करते रहे हैं. सोमवार को टोंटो प्रखंड के राशन डीलरों ने विधायक दीपक बिरुआ से मुलाकात कर उन्हें भी टोंटो पंचायत के रेंगड़ाहातु, हरताहातु, माइलपी एवं सेरेंगसिया पंचायत के बाईहातु में नेटवर्क की असुविधा के कारण राशन वितरण में हो रही समस्या के प्रति अवगत कराया. श्री बिरुआ ने प्रतिनिधिमंडल के साथ जिला आपूर्ति पदाधिकारी ललन कुमार के साथ बैठक कर उन्हें डीलरों की समस्याओं से अवगत कराया एवं डीसी को भी फोन पर इसकी जानकारी दी. जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने विधायक एवं राशन डीलरों को ग्रामीण क्षेत्रों में शीघ्र ही आफलाइन की व्यवस्था शुरू कराने का आश्वासन दिया.(नीचे भी पढ़ें)
विधायक दीपक बिरुआ ने कहा कि गांवों में नेटवर्क नहीं होने से राशन डीलरों की आनलाइन ई पॉस मशीनों को ऑफलाइन में परिवर्तन कराने की मांग की है, ताकि लाभुकों को ससमय खाद्यान्न मिल सके. प्रतिनिधिमंडल में शुरु हेंब्रम, नामसी लागुरी के अलावा ज्योति किरण महिला मंडल, चांदनी महिला मंडल, उगता किरण महिला मंडल की सदस्य शामिल थीं.



