
चक्रधरपुर : महामारी के दौर मे ब्लड बैंकों मे खून की भारी कमी को लेकर गिरिराज सेना चक्रधरपुर ने अपने छठे स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसका विधिवत उद्घाटन स्थानीय विधायक सुखराम उरांव ने किया। गिरिराज सेना की ओर से अपने संस्थापक केन्द्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय राजकुमार मोहता, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष स्वर्गीय गोपाल साव एवम ठाकुर अनुकूल चन्द्र जी के परम शिष्य शैलेन्द्र चौधरी की स्मृति मे गिरिराज सेना की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि सु्खराम उरांव ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नही है। अतः सभी को रक्तदान के प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होंने रक्तदान शिविर का आयोजन करने पर गिरिराज सेना को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर कोल्हान आयुक्त के पीएस बीरेंद्र कुमार, आरपीएफ प्रभारी बीके सिन्हा, जीआरपी प्रभारी आरके सिंह समाजिक कार्यकर्ता कवि रणविजय, विनोद भगेरिया, सतीश अग्रवाल, प्रदीप मुखर्जी, पंकज शर्मा, काका साहेब कदम, सुशील पाड़ेया, नंदकिशोर पोद्दार, किशोर गोस्वामी, दया शंकर गुप्ता, नीकु सिंह, राखोहरी षाड़ंगी, संजीव अधिकारी, मनोज जिंदल, उपेंद्र रजक, दीपू पोद्दार, सुमित पोद्दार, दीपक साव, राजेश साव समेत अन्य लोग उपस्थित थे।मौजूद थे







